बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव में बीकानेर के अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा की शानदार जीत

Description of image

बीकानेर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान चुनाव-2026 में बीकानेर से उम्मीदवार अधिवक्ता कुलदीप कुमार शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। चुनाव परिणाम में कुलदीप कुमार शर्मा ने 10वें स्थान पर रहते हुए सफलता हासिल की।

कुलदीप कुमार शर्मा की जीत से बीकानेर के अधिवक्ता समुदाय में खुशी की लहर है। उनके समर्थकों एवं साथी अधिवक्ताओं ने जीत पर बधाई देते हुए इसे बीकानेर के लिए गौरव का क्षण बताया।

चुनाव के दौरान कुलदीप कुमार शर्मा को अधिवक्ताओं का व्यापक समर्थन मिला। उनकी जीत को अधिवक्ता हितों, सुरक्षा, सम्मान और कल्याण के मुद्दों को मजबूती देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बीकानेर से बार काउंसिल ऑफ राजस्थान में प्रतिनिधित्व मिलने पर अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि कुलदीप कुमार शर्मा प्रदेश स्तर पर बीकानेर के अधिवक्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाएंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नंदोत्सव 2026 ; अनुशासन के साथ जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाएं : श्रीमती सरला बोथरा 

जयपुर। श्री सिद्धेश्वर वर्ल्ड फाउंडेशन, सिद्धेश्वर सनातन संसार एवं श्री ब्रह्मर्षि आश्रम त…