
बीकानेर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर देश-विदेश में रह रहे भाइयों-बहनों तक समय पर राखी पहुंचाने के लिए डाक विभाग द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। “Rakhi By Speed Post” पहल को बढ़ावा देने तथा आमजन की सुविधा के लिए बीकानेर मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी डाकघरों के बुकिंग काउंटर रविवार, 23 अगस्त 2026 को विशेष रूप से खुले रहेंगे।
रविवार को डाकघरों में विशेष रूप से राखी डाक की बुकिंग का कार्य किया जाएगा, ताकि अंतिम समय में राखी भेजने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
डाक विभाग ने आमजन से अपील की है कि वे रविवार को भी अपने नजदीकी डाकघर पहुंचकर “Rakhi By Speed Post” की विशेष सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपनी बहनों एवं भाइयों तक समय पर स्नेह की डोर पहुंचाएं।
अधीक्षक डाकघर
बीकानेर मंडल, बीकानेर – 334001