सिंधी भाषा, संस्कृति और संस्कारों का संगम, बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन

Description of image

बीकानेर दिनांक 14/06/2026 को भारतीय सिन्धु सभा महानगर व सहयोगी संस्था अमरलाल मंदिर ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क सिंधी बाल संस्कार शिविर 2026 का रंगारंग समापन आज दिनांक 14.06.2026 रविवार को संत अमर लाल मंदिर रथखाना में समाज के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति में हुआ। आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता साधु वासवानी ट्रस्ट के राजकुमार मूलचंदानी ने की। भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष विजय ऐलानी व जिलाध्यक्ष हेमंत गोरवानी, मानसिंह मामनानी, सतीश रिझवानी व रंगकर्मी एवं वरिष्ठ सदस्य नानक हिन्दुस्तानी विशिष्ट अतिथि रहे। ईष्ट देव झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन दीपक आहुजा, गणेश सदारंगानी, दिलीप मनसुखानी, दौलत प्रेमजानी, मोहन थानवी, मनोज कारिया, किशोर मोटियानी, धमेंन्द्र बालानी, सुगनचंद, के कुमार आहुजा आदि ने किया। कशिश, माही, टिशा द्वारा सिंधी नृत्य प्रस्तुत किया गया।

भारतीय सिंधु सभा के किशन सदारंगानी ने बताया कि शिविर में बच्चों ने सिंधी भाषा व बोली को लिखना, पढना, बोलने के साथ जीवन में अच्छी आदतो का विकास दैनिक जीवन में अनुशासन, समयबद्धता, सच्चाई, नैतिकता व कर्तव्यनिष्ठा के बारे में बताया गया व सिखाया गया। शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को उपहार सागर गामेंट एवं अमर लाल मंदिर द्वारा एवं प्रमाण पत्र भारतीय सिंधु सभा के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किये गये। धोबी तलाई के ईकाई अध्यक्ष तेजप्रकाश वलीरमाणी द्वारा धन्यवाद अर्पित किया गया।

शिविर में शिक्षिका नीता सामनानी द्वारा सिंधी बोली व भाषा पढना व बोलना, प्रशिक्षक वर्षा रामनानी द्वारा मेंहदी, गीतिका चंदानी द्वारा चित्रकला, वंशिका रिझवानी द्वारा नृत्य व कुशल व दिव्यांश विधानी द्वारा शतरंज खेलना सिखाया गया। सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभारी राजेश केशवानी रहे। सुरेश केशवानी, मनोज विधानी, अशोक खत्री कान्ता वाधवानी सहयोगी रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर-अहमदाबाद के बीच जल्द दौड़ेगी नई एक्सप्रेस, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दिखाएंगे हरी झंडी

जयपुर। राजस्थान और गुजरात के लोगों को जल्द ही एक नई रेल सेवा का उपहार मिलने जा रहा है। रेल…