थाना जामसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर के अवैध अतिक्रमण को हटाया

Description of image

बीकानेर, 13 जून। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत जामसर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर अपराधी अजीतदेव उर्फ अजय बाबा के अवैध अतिक्रमण को हटाकर सार्वजनिक रास्ते को पुनः सुचारू कराया।

कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक श्री विशाल जांगिड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी लूणकरणसर श्री रणवीर सिंह के सुपरविजन में थाना जामसर पुलिस ने ग्राम पंचायत और प्रशासन के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार हिस्ट्रीशीटर अजीतदेव उर्फ अजय बाबा पुत्र मोहनराम निवासी जामसर ने अपने घर के आगे सार्वजनिक भूमि एवं रास्ते पर अवैध कब्जा कर रखा था। आरोपी ने दीवार, टीनशेड और अन्य निर्माण कर आम रास्ते को अवरुद्ध कर दिया था, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

आरोपी के खिलाफ हत्या, डकैती, आर्म्स एक्ट, मादक पदार्थ तस्करी, जानलेवा हमला एवं कब्जे सहित विभिन्न गंभीर प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अवैध गतिविधियों के लिए भी इस अतिक्रमण का उपयोग करता था तथा राहगीरों को धमकाकर भय का माहौल बनाता था।

पुलिस द्वारा अतिक्रमण को चिन्हित कर ग्राम पंचायत को सूचना दी गई। ग्राम विकास अधिकारी श्री निर्मल सुथार की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर सार्वजनिक भूमि एवं रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

यह कार्रवाई आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

हत्या के मामले में 5000 रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर, 13 जून। देशनोक थाना पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 5000 …