15 कार्टून महंगी अंग्रेजी शराब बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

Description of image

 

बीकानेर। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बीकानेर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना पांचू की टीम ने नाकाबंदी के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 कार्टून अवैध अंग्रेजी महंगी शराब बरामद कर परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार नंबर GJ 03 HK 6093 को जब्त किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

महानिरीक्षक पुलिस, बीकानेर रेंज, बीकानेर श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक वृत्त नोखा श्री जनरल सिंह के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना पांचू के थानाधिकारी श्री ईश्वर प्रसाद पु.नि. मय टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।

 

पुलिस टीम ने महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर के निर्देशानुसार श्रेणी-ए की नाकाबंदी के दौरान भारतमाला रोड पर टोल पांचू के पास संदिग्ध वाहन को रुकवाकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 15 कार्टून अवैध अंग्रेजी महंगी शराब बरामद हुई।

 

पुलिस ने शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार नंबर GJ 03 HK 6093 को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान एवं पूछताछ की जा रही है। पुलिस आरोपियों से शराब की तस्करी के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

1. सतीश पुत्र भानू भाई, जाति अहीर, उम्र 27 वर्ष, निवासी जसापर, तहसील मालिया, थाना मालिया, जिला मोरबी, गुजरात।

2. आशीष पुत्र डायाभाई लोखिल, जाति अहीर, उम्र 30 वर्ष, निवासी श्रीनाथजी सोसायटी, गली नंबर 01, मोवड़ी, पुलिस स्टेशन मोवड़ी, जिला राजकोट, गुजरात।

 

पुलिस टीम

 

श्री ईश्वर प्रसाद, थानाधिकारी पुलिस थाना पांचू,

श्री रामनिवास, सउनि.,

श्री दिनेशचंद, सउनि.,

श्री राणाराम, हैड कांस्टेबल,

श्री खुशराज, कांस्टेबल।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अर्जुनसर-पल्लू मेगा हाईवे पर 465 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त

  बीकानेर, 9 अगस्त। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज, बीकानेर एवं जिला पुलिस अधीक्षक बी…