शिववैली में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी व अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ

Description of image

बीकानेर,दिनांक 24.4.2026 को स्थानीय शिववैली, गंगाशहर रोड़ में पीएसटी मार्शल आर्ट एकेडमी एवं अर्हम योगा स्टूडियो का भव्य शुभारंभ उपमहानिरीक्षक आरपीटीसी जोधपुर श्री देवेंद्र कुमार बिश्नोई एवं कर्नल हेम सिंह जी शेखावत के सानिध्य में हुआ।इस अवसर पर महारानी कॉलेज के प्राचार्य नवदीप सिंह, सुनील दत्त नागल, सीताराम कच्छावा उपस्थित हुए।कार्यक्रम के आरंभ में कूडो राजस्थान की अध्यक्ष एवं योगा एक्सपर्ट सोनिका सेन, नगेंद्र सिंह शेखावत, एडवोकेट श्रीभगवान मारू ने अतिथियों का माला पहन कर वह स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया

आज के उद्घाटन अवसर पर मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों द्वारा कला का प्रदर्शन भी किया गया जिसे उपस्थित अतिथियों ने तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया ।

पीएसटी मार्शल आर्ट अकादमी के टेक्निकल डायरेक्टर रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि बीकानेर शहर में अकादमी के द्वारा पिछले 25 वर्षों से लगातार सेल्फ डिफेंस व फिटनेस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आजकल की जीवन शैली में फिटनेस की बहुत ही आवश्यकता है और वर्तमान परिपेक्ष में बढ़ते हुए आपराधिक माहौल को देखते हुए सेल्फ डिफेंस भी अति आवश्यक हो गया है। अकादमी के द्वारा अत्याधुनिक उपकरणों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा ।

इससे पूर्व भी अकादमी के द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों के साथ मिलकर बीकानेर के खिलाड़ियों को तराशा गया है ।

रेन्शी प्रीतम सेन ने बताया कि वीकेंड में सभी आयु वर्ग की लड़कियों व महिलाओं को सेल्फ डिफेंस का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार बिश्नोई ने कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति अपने लक्ष्य को तय करने और उसे प्राप्त करने की कोशिश शुरू कर दे तो मंजिल अवश्य ही मिल जाती है जी अकादमी का आज भव्य शुभारंभ हो रहा है उसकी नींव 25 वर्षों पूर्व ही रख दी गई थी और आज तक का सफर पर करने में जो समय लगा तथा जिन-जिन लोगों का साथ मिला, उन सब के प्रयासों का यह परिणाम है और यहां के मार्शल आर्ट खिलाड़ियों का भविष्य हमेशा उज्जवल ही होगा ।

कर्नल हेम सिंह जी शेखावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा कई तरह से मिलती है जिसमें पढ़ना देखना सीखना और सुनना भी शामिल है उन्होंने कूडो खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा लेते रहने की बात कही

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री ज्योतिप्रकाश रंगा ने किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एफआईएमटीटीसी की समीक्षा बैठक आयोजित,कस्टम हायरिंग सेंटर तथा टेस्टिंग सुविधा का पूरा लाभ हितधारकों को देने के निर्देश

बीकानेर, 23 अप्रैल। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के तहत संचालित एफआईएमटीटीस…