एफआईएमटीटीसी की समीक्षा बैठक आयोजित,कस्टम हायरिंग सेंटर तथा टेस्टिंग सुविधा का पूरा लाभ हितधारकों को देने के निर्देश

Description of image

बीकानेर, 23 अप्रैल। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के तहत संचालित एफआईएमटीटीसी के विभिन्न कार्यों की समीक्षा बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में फार्म मशीनरी टेस्टिंग की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों , आगामी लक्ष्य आदि पर विस्तार से चर्चा की गई। निदेशक अनुसंधान डॉ एन के शर्मा ने कृषि उपकरणों और यंत्रों के परीक्षण कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि संस्थान की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पारदर्शिता के साथ समयबद्ध रिपोर्ट जारी करना आवश्यक है। विभिन्न अनुभाग आपसी समन्वय बढ़ाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ रिपोर्ट जारी करें। डॉ शर्मा ने कहा कि डिजिटल साधनों का बेहतरीन प्रबंधन के साथ उपयोग किया जाए। नियमित मॉनिटरिंग हो जिससे कार्य को और प्रभावी बनाया जा सके। डॉ शर्मा ने कहा कि यहां खोले गए कस्टम हायरिंग सेंटर का पूरा लाभ किसानों को मिले इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार हो।

इंजी.विपिन लड्डा ने एफ आई एम टी टी सी के कार्यों का संक्षिप्त परिचय प्रस्तुत किया। उन्होंने संस्थान की प्रमुख गतिविधियों जैसे कृषि यंत्रों एवं उपकरणों का परीक्षण एवं मूल्यांकन, कमर्शियल टेस्ट रिपोर्ट (CTR) जारी करने तथा निर्माताओं को सहयोग प्रदान करते हुए गुणवत्ता मानकों को सुनिश्चित करने में संस्थान की भूमिका की जानकारी दी।

बैठक में केन्द्र प्रभारी डॉ विक्रम योगी ने परीक्षण कार्यों की वर्तमान स्थिति बताई तथासंभावित समय-सीमा की जानकारी दी। कार्य में आ रही विभिन्न चुनौतियां व समाधान के संबंध में सुझाव दिए।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं लोकार्पण

बीकानेर, 22 अप्रैल। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि मुख्यमंत्र…