जिला कलक्टर और पुलिस अधीक्षक ने पूनरासर मेले की तैयारियों का लिया जायजा

Description of image

बीकानेर, 16 सितम्बर। जिला कलेक्टर श्री निशान्त जैन और पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने बुधवार को पूनरासर गांव पहुंचकर यहां। भरने वाले मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं अविलम्ब पूर्ण हो जाएं।

 

जिला कलेक्टर ने पदयात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़कों पर पेचवर्क का कार्य अविलंब पूरा करने को कहा। साथ ही मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए बेरिकेडिंग की व्यवस्था भी करने के लिए निर्देशित किया।

 

जिला कलेक्टर ने कहा कि मेले के दौरान पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था हो। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गांव में साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने तथा मेला क्षेत्र में नियमित सफाई करवाने के लिए भी निर्देशित किया।

 

पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने मेले के दौरान सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की जानकारी ली। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या के मद्देनजर यातायात को सुचारु बनाए रखने, वाहनों की आवाजाही और पार्किंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों ने पूनरासर में श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। विभिन्न धर्मशालाओं और अन्य स्थानों पर रुकने की व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को मेला समाप्ति तक पूर्ण मुस्तैदी के साथ ड्यूटी पर रहने तथा आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं संचालित करने के निर्देश दिए। इस दौरान विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

उल्लेखनीय है कि पूनरासर मेले के लिए श्रद्धालु बुधवार को पैदल और विभिन्न माध्यमों से रवाना होंगे। तीन दिवसीय मेला 17 से 19 सितम्बर तक आयोजित होगा। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गुरुवार से शुरू होगा ‘विकसित भारत जन सेवा अभियान’, पहले दिन घर-घर प्रज्ज्वलित होगा ‘आशीर्वाद का दीया

बीकानेर, 16 सितम्बर। राज्य में जनसेवा, सामाजिक सरोकार एवं सुशासन की भावना को सुदृढ़ करने, व…