
बीकानेर। नगर निगम चुनाव के बीच वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी श्री दीपक पारीक को श्री बाबा रामदेव ग्रुप की ओर से आयोजित होने वाले भव्य बाबा रामदेव जी के जागरण में सादर आमंत्रित किया गया है। आयोजकों ने दीपक पारीक को आमंत्रण पत्र भेंट कर परिवार सहित जागरण में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जागरण का आयोजन शनिवार, 5 सितंबर 2026 को रात्रि 9 बजे मुक्ताप्रसाद रोड, गली नंबर 14 स्थित रामदेव मंदिर, रामपुरा-लालगढ़, बीकानेर में किया जाएगा। जागरण में मास्टर भंवर अली एवं मास्टर नानू गोपाली द्वारा बाबा रामदेव जी महाराज की महिमा का गुणगान किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी आस्था, संस्कृति और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उन्होंने बाबा रामदेव जी महाराज से सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि बाबा रामदेव जी की कृपा सभी श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों पर बनी रहे।