विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

 

बीकानेर, 5 नवंबर। राजस्थान सरकार की बजट घोषणा 2026-27 के तहत नयाशहर पुलिस थाने के पीछे से ब्रह्म बगीची होते हुए उष्ट्र वाहिनी मंदिर तक स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण गुरुवार को बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास ने किया।

 

इस सड़क का निर्माण 68 लाख रुपए की लागत से करवाया जाएगा। सड़क की लंबाई 450 मीटर तथा चौड़ाई 7 मीटर होगी। निर्माण कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा सड़क से जुड़े क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।

 

निरीक्षण के दौरान विधायक व्यास ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने तथा निर्धारित मापदंडों के अनुरूप कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करवाने और कार्य के दौरान आमजन को होने वाली असुविधा का ध्यान रखने को कहा।

 

इस दौरान अधिशासी अभियंता श्री कमल खत्री, पूर्व पार्षद श्री नरेश जोशी, पार्षद श्री प्रकाश व्यास, श्री दीपक व्यास, सुश्री अपर्णा आचार्य, श्री दिनेश चौहान, श्री दीनदयाल स्वामी, श्री जयप्रकाश पारीक, श्री बंशीलाल व्यास एवं श्री नवरत्न ओझा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बच्चों के संरक्षण, शिक्षा एवं सुरक्षित पुनर्वास के लिए संभाग स्तरीय किशोर न्याय आयोग गठित

बीकानेर, 05 नवंबर। बाल संरक्षण संस्थानों में निवासरत बच्चों की देखभाल, शिक्षा, कौशल विकास …