नापासर नगर पालिका बोर्ड की साधारण सभा की पहली बैठक में विकास के कई प्रस्ताव पारित

 

बीकानेर, 5 नवंबर। नापासर नगर पालिका के नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली साधारण सभा की बैठक गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती संगीता नायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा विशेष रूप से मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर मंत्री श्री सुमित गोदारा ने कहा कि नापासर नगर पालिका क्षेत्र का सर्वांगीण और योजनाबद्ध विकास सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, नगर पालिका प्रशासन और आमजन को आपसी समन्वय के साथ मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए संसाधनों और बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं संसाधनों के माध्यम से नापासर के विकास के लिए लगातार राशि उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे। श्री गोदारा ने बताया कि सीवर लाइन की सफाई के लिए जेटिंग मशीन दिसम्बर तक नगर पालिका को मिल जाएगी। इसके साथ ही पालिका को 1000 लाइटें भी प्राप्त हुई हैं, जिन्हें लगवाने का कार्य शीघ्र ही पूर्ण हो जाएगा।

 

मंत्री श्री गोदारा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना आवश्यक है। साफ-सफाई, सीवरेज, ड्रेनेज और सार्वजनिक प्रकाश जैसी व्यवस्थाएं बेहतर हों, ताकि आमजन को राहत मिले और शहर का स्वरूप व्यवस्थित एवं सुंदर बन सके। उन्होंने पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ सामने रखने तथा सामूहिक जिम्मेदारी के साथ उनके समाधान के लिए काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा आमजन की जरूरतों के अनुरूप कार्यों की प्राथमिकताएं तय की जाएं।

 

बैठक में नगर पालिका क्षेत्र की साफ-सफाई, ड्रेनेज व्यवस्था, सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान नगर पालिका क्षेत्र में सीवर लाइन की डिसिल्टिंग करवाने, प्रत्येक वार्ड में 250 मीटर नई सीवर लाइन विकसित करने तथा सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 12 नए ऑटो टीपर खरीदने सहित विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें पारित किया गया।

 

बैठक में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती माया इणखिया, अधिशासी अधिकारी श्रीमती अलका बुरड़क सहित नगर पालिका के समस्ता पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

दीपावली-छठ पर यात्रियों की भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट, DRM गौरव गोविल ने परखी बीकानेर स्टेशन की व्यवस्थाएं

  बीकानेर। दीपावली एवं छठ पूजा के त्योहारों पर रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की संभावित…