बीकानेर, 5 नवंबर। पंचायती राज आम चुनाव के चौथे चरण में जसरासर, नोखा और पांचू पंचायत समितियों के सदस्य पद के निर्वाचन के लिए प्राप्त नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा गुरुवार को की गई। संवीक्षा के पश्चात तीनों पंचायत समितियों में कुल 262 अभ्यर्थी निर्वाचन के योग्य पाए गए।
संवीक्षा के दौरान जसरासर पंचायत समिति के 20 नाम निर्देशन पत्र खारिज और शून्य रद्द, नोखा के 27 खारिज और 5 रद्द एवं पांचू 24 खारिज और 7 रद्द हुए।
इस प्रकार जसरासर पंचायत समिति में 65, नोखा में 106 और पांचू में 91 में अभ्यर्थी निर्वाचन के योग्य पाए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि तक तीनों पंचायत समितियों में कुल 319 अभ्यर्थियों ने 345 नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए।
अंतिम दिन तक जसरासर में 84 अभ्यर्थियों ने 85, नोखा में 125 अभ्यर्थियों ने 138 तथा पांचू में 110 अभ्यर्थियों ने 122 नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए गए थे।
चौथे चरण में अभ्यर्थी 6 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक नाम वापस ले सकेंगे। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।
चौथे चरण में जिला परिषद के 10 तथा नोखा, पांचू एवं जसरासर पंचायत समितियों के 59 सदस्यों के निर्वाचन के लिए 14 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक मतदान होगा। वहीं, पंच एवं सरपंच पदों के लिए 15 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 16 नवंबर को मतदान करवाया जाएगा।
