जैन खरतरगच्छ संघ की ओर से विनय राज जैन उर्फ बंटू राय सोनी के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन व कानूनी कार्रवाई की मांग

Description of image

बीकानेर, 10 अक्टूबर। हैदराबाद में हाल ही आयोजित जैन समाज के धार्मिक सम्मेलन में जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ परम्परा, खरतरगच्छ के वंदनीय, पूजनीय दादा गुरुदेव, आचार्य, साधु-साध्वियों एवं दादा वाड़ियों के संबंध में कथित आपत्तिजनक, भड़काऊ एवं धर्मों में वैमनस्य की निंदा जनक व उग्र आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने के संबंध में जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक, बीकानेर को ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन देने वालों में श्री जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ की नौ संस्थाओं के पदाधिकारियों, प्रतिनिधियों व श्रावक-श्राविकाओं के समूह ने दोनों अधिकारियों को साम्प्रदायिक सौहार्द, जैन समाज एकता को तोड़ने, आपसी वैमनस्य फैलाने वाले कतिपय लोगों के खिलाफ पुलिस में एफ.आई.आर. दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा, उपाध्यक्ष विपुल नाहटा, मंत्री राजीव खजांची, कोषाध्यक्ष फतेह चंद खजांची, पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, वरिष्ठ श्रावक राजेन्द्र लूणिया, जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ के अध्यक्ष अजीत मल खजांची, कोषाध्यक्ष अशोक पारख, सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के सह मंत्री मनीष नाहटा, कोषाध्यक्ष प्रमोद गुलगुलिया, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद के अध्यक्ष अनिल सुराणा, सचिव विक्रम भुगड़ी, कोषाध्यक्ष अनिल पारख, पार्षद धर्मवीर नाहटा, युवा नेता मुदित खजांची, नरेन्द्र सेठी, राजेन्द्र नाहटा, राजेश खजांची, पारसमल खजांची, कृष्णा लूणिया, खरतरगच्छ युवा परिषद के प्रवीण लूणिया, तरुण डागा, नरेन्द्र पुगलिया, धवल नाहटा, हिमांशु सेठिया, पंकज गुलगुलिया, अभिषेक डागा, रौनक सुराणा, राकेश बांठिया, संदीप बच्छावत, गौरव सावनसुखा, दीपक नाहटा, आकाश जैन, वास्तुपाल पारख, खरतरगच्छ महिला परिषद की अध्यक्ष मनीषा खजांची, शांति नाहटा, खुशबू डागा, भावना डागा, कुसुम खजांची, सुनीता नरपत नाहटा, रेखा नाहटा, किरण बुच्चा के साथ अनेक जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संस्थाओं के सदस्य मौजूद थे।

इनमें जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ ट्रस्ट, सुगनजी महाराज उपासरा ट्रस्ट, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास, अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर, विचक्षण महिला मंडल व श्री जिन कुशल सामायिक महिला मंडल, अखिल भारतीय खरतरगच्छ महिला परिषद, की सदस्याएं, वर्धमान नवयुवक मंडल, खरतरगच्छ श्री संघ उदयरामसर आदि स्थानों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

श्री खरतरगच्छ युवा परिषद, बीकानेर के मंत्री विक्रम सिंह भुगड़ी ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में जैन श्वेतांबर तपागच्छ के अनुयायी विनय राज जैन उर्फ बंटू राय सोनी ने हैदराबाद सम्मेलन में 27 सितंबर 2026 को जैन श्वेतांबर खरतरगच्छ संघ के मुनियों, धार्मिक स्थलों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, उनके खिलाफ अपने-अपने शहरों में पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि ज्ञापन देने वालों का उद्देश्य किसी भी जैन सम्प्रदाय, साधु-संत, या व्यक्ति विशेष का अनादर करना नहीं है, बल्कि धार्मिक शांति, सामाजिक सद्भाव, आपसी भाईचारे व कानूनी व्यवस्था की रक्षा करना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पितृ अमावस्या पर श्रद्धा और विधि-विधान से हुआ तर्पण, कनूमण्डल ने विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ लिया पितरों का आशीर्वाद

बीकानेर। पितृ पक्ष की अमावस्या के पावन अवसर पर कनूमण्डल की ओर से राधा गार्डन में श्रद्धा औ…