गोगागेट की बंद कोटड़ी में चोरी का खुलासा, कोतवाली पुलिस ने 48 घंटे में तीन आरोपी दबोचे, 2 लाख के तांबे-पीतल के कीमती बर्तन बरामद

Description of image

 

बीकानेर। शहर में चोरी और नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकबजनी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत के तांबे और पीतल के बर्तन बरामद किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है।

 

बंद कोटड़ी को बनाया था निशाना

 

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को गोगागेट निवासी भगवती कुमार ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि 4 अक्टूबर को दोपहर करीब 2 बजे बागड़ी भवन के पास स्थित उनकी बंद कोटड़ी में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कोटड़ी में रखे पुराने और कीमती कांसे, तांबे तथा पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए। ये बर्तन करीब 7 से 8 बोरों में रखे हुए थे।

 

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 305(ए) एवं 331(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

 

विशेष टीम ने दो दिन में पकड़े आरोपी

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी नगर अनुज डाल आरपीएस के निर्देशन एवं सुपरविजन में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

 

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज दो दिन के भीतर संदिग्धों की पहचान कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी किए गए करीब 2 लाख रुपये मूल्य के तांबे और पीतल के बर्तन बरामद किए गए।

 

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

 

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया है—

 

1. विष्णु सुधार (25 वर्ष), निवासी करणी माता मंदिर के पीछे, सुधारों का मोहल्ला, चांदमल बाग के पास, पुरानी लाइन, थाना गंगाशहर, बीकानेर।

2. युधिष्ठर मारू (24 वर्ष), निवासी विधा निकेतन स्कूल के पीछे, थाना गंगाशहर, बीकानेर।

3. सवाई भार्गव (21 वर्ष), निवासी कुम्हारों का मोहल्ला, रामदेव जी मंदिर के पास, थाना गंगाशहर, बीकानेर।

 

पुलिस टीम की रही अहम भूमिका

 

इस कार्रवाई में कोतवाली थानाधिकारी सविता डाल, उपनिरीक्षक पृथ्वीराज, कांस्टेबल हंसराज (1575), कांस्टेबल विजय (873) तथा कांस्टेबल जुबेर (470) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पितृ अमावस्या पर श्रद्धा और विधि-विधान से हुआ तर्पण, कनूमण्डल ने विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ लिया पितरों का आशीर्वाद

बीकानेर। पितृ पक्ष की अमावस्या के पावन अवसर पर कनूमण्डल की ओर से राधा गार्डन में श्रद्धा औ…