दो माह से फरार हत्या के आरोपी को जसरासर थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। पुलिस थाना जसरासर ने वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में पिछले करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस द्वारा गहनता से पूछताछ एवं अनुसंधान किया जा रहा है।

 

घटना का विवरण

 

दिनांक 06 जून 2026 को परिवादी राजेन्द्र प्रसाद निवासी जसरासर ने रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने उसके पुत्र को धोखे से बुलाकर बांध दिया तथा लाठी, सरिया और बेल्ट से मारपीट की, जिससे उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना जसरासर में प्रकरण संख्या 125 दिनांक 06.06.2026, धारा 115(2), 126(2), 189(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।

 

इलाज के दौरान घायल की मृत्यु हो जाने पर प्रकरण में धारा 103(1), 127(2), 307 एवं 140(3) बीएनएस जोड़ी गई। मामले में पूर्व में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। प्रकरण का आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्माराम घटना के बाद से फरार चल रहा था।

 

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारीलाल मीणा एवं वृत्ताधिकारी वृत्त नोखा श्री तजनेल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में पुलिस मुख्यालय जयपुर राजस्थान द्वारा वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी जसरासर श्री राकेश स्वामी पुलिस निरीक्षक के निर्देशन में टीम का गठन किया गया।

 

गठित टीम ने तकनीकी सहायता, आसूचना संकलन एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के आधार पर फरार आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद करीब दो माह से फरार चल रहे आरोपी धर्मपाल उर्फ धर्माराम को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से मामले के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।

 

गिरफ्तार आरोपी

 

धर्मपाल उर्फ धर्माराम पुत्र मांगीलाल, जाति बिश्नोई, उम्र 36 वर्ष, निवासी काकड़ा, पुलिस थाना जसरासर, जिला बीकानेर।

 

पुलिस टीम

 

1. श्री राकेश स्वामी, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना जसरासर

2. श्री सुमित कानि 1382, पुलिस थाना जसरासर

3. श्री गोविन्द कानि 1950, पुलिस थाना जसरासर

4. श्री शिवप्रकाश कानि 720, पुलिस थाना जसरासर

5. श्री बलवान कानि 939, पुलिस थाना जसरासर

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…