कक्षा में पहुंचे कुलगुरु, पढ़ाई परखी; गैरहाजिर विद्यार्थियों के लिए सख्त चेतावनी

बीकानेर,महाराजा गंगा सिंह विष्वविद्यालय बीकानेर के परिसर में संचालित विभागों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कक्षाओं में लाने के निरन्तर प्रयास किये जा रहे है। आज कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने इतिहास, अंग्रेजी, पर्यावरण विज्ञान, कम्प्यूटर विज्ञान, विधि एवं भूगोल विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुलगुरु विद्यार्थियों के साथ कक्षा में बैठे तथा शिक्षकों द्वारा पढ़ाई जा रही विधि का अवलोकन किया।

कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने वर्तमान आवश्कता को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को स्मार्ट बोर्ड के माध्यम से कक्षाएं पढ़ाये जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्मार्ट क्लास के माध्यम से विद्यार्थियों को आॅनलाइन कक्षाएं से और अधिक सीखने का अवसर प्राप्त होगा तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञों के विचार/व्याख्यान से भी विद्यार्थियों को लाभान्वित होने का मौका प्राप्त होगा। कुलगुरु ने विद्यार्थियों को कक्षाओं में आने पर जोर दिया कि उन्हें अपनी 75 प्रतिशत उपस्थित पूर्ण करनी होगी। लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के परिजनों को सूचित करने की व्यवस्था सदृढ़ करते हुए विद्यार्थियों को कक्षाआंें में उपस्थित होकर अध्ययन करने हेतु पाबन्द किया जाएगा। उसके पश्चात् भी विद्यार्थी लगातार अनुपस्थित रहता है तो उसका कक्षा से नाम पृथक कर दिया जाएगा तथा आयोजित होने वाली परीक्षा में सम्मिलित नही होने दिया जाएगा।

मीडिया प्रभारी डाॅ. उमेश शर्मा ने बताया कि कुलगुरु महोदय का प्रयास है कि अधिक से अधिक विद्यार्थी लगातार कक्षाओं में आकर अध्ययन करे ताकि उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो सके।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एसकेआरएयू की टेबल टेनिस पुरुष टीम वेस्ट जोन प्रतियोगिता के लिए रवाना

  बीकानेर, 23 नवंबर। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की छह सदस्यीय पुरुष …