डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान में तेजी लाने के निर्देश, उत्कृष्ट कर्मचारियों का सम्मान

Description of image

बीकानेर, 18 जुलाई। अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मण्डल श्री रामवतार सोनी ने शनिवार को श्रीडूंगरगढ़, मोमासर, सूडसर एवं शेरूणा उपडाकघरों के शाखा डाकपालों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर वित्तीय वर्ष 2026-27 की प्रथम तिमाही के कार्यों की समीक्षा की।

 

बैठक में निरीक्षक डाकघर (उत्तर उपमण्डल) श्री प्रेम सिंह शेखावत ने विभिन्न डाक सेवाओं एवं योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। अधीक्षक डाकघर ने समीक्षा करते हुए कर्मचारियों को ईसीआर के अनुरूप निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत प्राप्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राहक सेवा की गुणवत्ता में सुधार तथा व्यवसाय विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया।

 

श्री सोनी ने जुलाई माह में संचालित डाक जीवन बीमा करोड़पति अभियान को सफल बनाने के लिए कर्मचारियों से विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीकानेर मण्डल के लिए निर्धारित एक करोड़ रुपये प्रीमियम के लक्ष्य को बड़े अंतर से हासिल करने के लिए सभी कर्मचारी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें।

 

बैठक के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्रीडूंगरगढ़ उपडाकघर की उपडाकपाल सुश्री प्रेम राजपूत, डाक अधिदर्शक श्री दलीप सिंह चौधरी एवं श्री अशोक विश्नोई सहित शाखा डाकपाल श्री विजेन्द्र सिंह, श्री रवि कुमार, श्री करण, श्री केशूराम, श्री राहुल विश्नोई, सुश्री रीतू, श्री पंकज एवं श्री डूंगरमल तथा अन्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

 

अधीक्षक डाकघर ने बैठक में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए सभी से निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं प्रभावी पूर्ति सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

झपटमारी की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी और सोने के आभूषण बरामद

  बीकानेर, 18 जुलाई। पुलिस थाना नयाशहर ने शहर में हुई छीना-झपटी की वारदात का सफल खुला…