
बीकानेर, 14 जुलाई। राज्य सरकार के निर्देशानुसार संचालित ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत बुधवार को जिले की 17 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा तथा पात्र लाभार्थियों को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जाएगा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (प्रशासन) श्री उम्मेद सिंह रतनू के अनुसार बीकानेर उपखंड की राजेरा एवं खारड़ा, लूणकरणसर की बखुसर एवं शेखसर, श्रीडूंगरगढ़ की डेलवां, गुसांईसर बड़ा एवं बिंझासर, कोलायत/हदा की दियातरा एवं रावनेरी, बज्जू की 6/8 एएम संतोषनगर, पूगल की भानीपुरा, छत्तरगढ़ की महादेववाली, खाजूवाला की दंतौर, नोखा प्रथम की कंवलीसर एवं जांगलू तथा नोखा द्वितीय की बादनू एवं कुचौर अगुणी ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित होंगे।