रोडवेज बस का टायर फटने से तीन की हुई मौत

बीकानेर। टायक फटने के बाद रोड़वेज की बस ई-रिक्शा से टकरा गयी। जिसमें पिता-पुत्र सहित तीन की मौत हो गयी। घटना घड़साना से अनूपगढ़ के बीच 23ए मोड़ पर मेगा हाईवे 911 की है। जहां पर बीकानेर आगार की बस अनूपगढ़ जा रही थी। इसी दौरान मेगा हाईवे पर रोड़वेज बस का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर ईरिक्शा से टकरा गयी। जिसमें टेंपो चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार इस हादसे में टेंपो चालक छिंद्र सिंह,जसप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं दो महिलाओं सहित चार अन्य को हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां पर रास्ते में 10 वर्षीय मनवीत ङ्क्षसह की मौत हो गयी। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In बीकानेर
Comments are closed.

Check Also

पुष्कर पशु मेले में पशुधन की नस्लों और पशुपालकों की समस्याओं से रूबरू हुए वेटरनरी विद्यार्थी

  बीकानेर, 22 नवंबर। पशु चिकित्सा शिक्षा को व्यवहारिक अनुभव से जोड़ने की दिशा में राज…