बीकानेर, 3 नवंबर। भाजपा के राष्ट्रव्यापी अभियान ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ के तहत मंगलवार को बीकानेर शहर भाजपा जिला की ओर से विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। रतन बिहारी पार्क से शुरू हुई यह पदयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां विशाल जनसभा के रूप में परिवर्तित होकर संपन्न हुई। पदयात्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ युवाओं, महिलाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
भाजपा जिला महामंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक श्याम सिंह हाडला ने बताया कि पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ता जोशीले नारों के साथ लोकतंत्र और राष्ट्रवाद का संदेश देते नजर आए। यात्रा के साथ चल रहे विशेष रथ से गूंजते राष्ट्रगीत और प्रभावशाली नारों ने पूरे माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने अभियान के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने विपक्ष पर साधा निशाना
कलेक्ट्रेट पर आयोजित सभा के मुख्य वक्ता केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल झूठ के सहारे देश में नकारात्मकता और अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मोदी कहीं नहीं जाएंगे।” उन्होंने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है, जिसे देश की जनता स्वीकार नहीं करेगी। जनता इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है और आगे भी देती रहेगी।
विधायक सिद्धि कुमारी ने बताया भाजपा को जनहित के प्रति समर्पित
विशिष्ट अतिथि विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि भाजपा हमेशा सच्चाई और जनहित के मार्ग पर चलती है। देश की जनता भाजपा की जनहितैषी नीतियों के साथ खड़ी है तथा नकारात्मकता फैलाने के प्रयासों को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं करेगी।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक ने राष्ट्र प्रथम की भावना को सर्वोपरि बताते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन जिला संयोजक श्याम सिंह हाडला ने किया। अध्यक्षता करते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने पदयात्रा और सभा में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों का आभार व्यक्त किया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, जिला प्रभारी देवेंद्र पारीक, उपमहापौर पंकज गहलोत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, गोपाल गहलोत, पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, विजय आचार्य, महावीर रांका, नारायण चोपड़ा, मुमताज भाटी, रमजान अब्बासी, राजेंद्र पंवार, कौशल शर्मा, मोहन सुराना, अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, भूपेंद्र शर्मा, किशन मोदी, सोहनलाल प्रजापत, सरिता नाहटा, विनोद करोल, सुनीता हटीला, किशन चौधरी, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, तरुण स्वामी, झमकू देवी, विभिन्न मंडलों एवं मोर्चों के अध्यक्ष, पार्षद भगवान सिंह मेड़तिया, अनिल शुक्ला, युधिष्ठर भाटी, निशा लिम्बा, आसमा नाज, शबनम बानो, मंजूषा भास्कर, विजय उपाध्याय, ओम सोनगरा, मूलचंद सोलंकी, आनंद सिंह भाटी, संतोष महाराज, शिवलाल तेजी, मुकेश पंवार, मुल्तान बैद, दिनेश भटनागर, दिलीप पुरी, राजकुमार पारीक सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं शहरवासी उपस्थित रहे।
