ऑपरेशन नीलकंठ के तहत शेरुणा पुलिस की कार्रवाई, डोडा-पोस्त सप्लायर गिरफ्तार

Description of image

बीकानेर। पुलिस थाना शेरुणा ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित डोडा-पोस्त के सप्लायर आरोपी रामधन मोटसर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है तथा प्रकरण में अनुसंधान जारी है।

डोडा-पोस्त सप्लायर आरोपी गिरफ्तार

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बीकानेर श्री बनवारीलाल मीणा आरपीएस के निर्देशन तथा पुलिस उप अधीक्षक वृत्त श्रीडूंगरगढ़ श्री निकेत कुमार पारीक आरपीएस के सुपरविजन में थानाधिकारी शेरुणा श्री भीमचन्द पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

उच्चाधिकारियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत थाना श्रीडूंगरगढ़ में दर्ज मुकदमा नंबर 257 दिनांक 25.06.2026, धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में डोडा-पोस्त की डिलीवरी देने वाले आरोपी रामधन मोटसर पुत्र श्री कालूराम मोटसर, जाति जाट, उम्र 24 वर्ष, निवासी ठुकरियासर, पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़, जिला बीकानेर को दिनांक 11 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से पुलिस को पीसी रिमांड प्राप्त हुआ। आरोपी से प्रकरण में मादक पदार्थ की सप्लाई एवं नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

उक्त प्रकरण में पूर्व में आरोपी पवन मोटसर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। प्रकरण में अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस टीम

श्री भीमचन्द, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना शेरुणा

श्री गुलाम नबी, कांस्टेबल 1988, पुलिस थाना शेरुणा

श्री रामावतार, कांस्टेबल 793, पुलिस थाना शेरुणा

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बज्जू पुलिस ने हीरा चोरी करने वाली शातिर अंतरराज्यीय गैंग का किया खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार

  बीकानेर। पुलिस थाना बज्जू ने चोरी एवं नकबजनी की वारदातों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करत…