बीकानेर के कूडो खिलाडियों ने अपने दम ख़म से हासिल की दोहरी सफलता, रचा इतिहास

Description of image

बीकानेर/ 07.09.2026। कार सोसाइटी, राजस्थान के तत्वावधान मे कूडो जोधपुर द्वारा आयोजित 13वी राजस्थान स्टेट कूडो टूर्नामेन्ट 2026 – 27 तथा 7वी राजस्थान स्टेट कूडो फेडरेशन कप 2026 – 27 में बीकानेर के कूडो खिलाडियों ने 95 गोल्ड, 54 सिल्वर, 40 ब्रोंज मेडल सहित 189 मेडल जीतकर बीकानेर टीम को उप विजेता ट्रॉफी दिला कर द्वितीय स्थान हासिल किया।

कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेंसेई सोनिका सैन (ब्लैक बेल्ट) ने जानकारी देते हुए बताया कि सब जूनियर, जूनियर, कैडेट्स, सीनियर वर्गो में 200 कैटेगरी में 113 कूडोकाजो ने 13वी राजस्थान स्टेट कूडो टूर्नामेन्ट 2026 – 27 में 49 गोल्ड, 27 सिल्वर तथा 8 ब्रॉन्ज तथा 7वी राजस्थान स्टेट कूडो फेडरेशन कप में 46 गोल्ड, 27 सिल्वर तथा 32 ब्रॉन्ज कुल 105 मेडल दोनों टूर्नामेंट्स में 189 मैडल जीतकर बीकानेर टीम ने दोहरी उप विजेता ट्रॉफी हासिल की ।

हेड कोच कूडो राजस्थान रेंशी प्रीतम सैन ने बताया कि रॉयल रिजॉर्ट जोधपुर में इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर और टूर्नामेंट में 15 जिलो के 500 से अधिक कूडोकाजो ने विभिन्न भार व वर्गो में भाग लिया। कूडो इंडिया के हेड कोच हांसी मेहुल वोरा के निदर्शन में शिहान जैस्मिन मकवाना व शिहान प्रियंक राणा ने कूडो मार्शल आर्ट का वर्जन 25 का विशेष प्रशिक्षण स्ट्राइक, थ्रोइंग, ग्रपलिंग, सब मिशन का अभ्यास कराया ।

 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि देवेंद्र कुमार बिश्नोई, (आईं पी एस), उप महानिरीक्षक पुलिस, आर पी टी सी, जोधपुर, के द्वारा किया गया इस अवसर पर खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से व्यक्ति सकारात्मक और एक्टिव रहता है।

टूर्नामेंट के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि उदयपुर की महारानी साहिबा निवर्ति कुमारी जी, कूडो राजस्थान के हेड कोच रेन्शी प्रीतम सैन, कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेन्सेई सोनिका सैन, कूडो राजस्थान सचिव सेन्सेई अरुणा पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया । बीकानेर टीम की डिंपल रामावत को बेस्ट फाईटर के रूप मे सम्मानित किया, सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि ओवर ऑल चैंपियन जोधपुर की टीम रही, उप विजेता बीकानेर और अलवर की टीम तीसरे स्थान पर रही।

 

सभी विजेता खिलाड़ी 12 नवम्बर से 18 नवम्बर तक अहमदाबाद, गुजरात में होने वाली 17th कूडो नेशनल चैंपियनशिप, 7th कूडो फेडरेशन कप तथा 18वी अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूडो टूर्नामेन्ट में हिस्सा लेंगे । टूर्नामेंट में रेन्शी प्रीतम सैन, सेंसेई सोनिका सैन, सेंसेई विजय सिंह चौहान, सेन्सेई नदीम हुसैन, सेन्सेई सिद्धान्त जोशी, सेन्सेई ब्रह्मप्रकाश सर्वटे, सेन्सेई योगेश्वर बारसा, सेन्सेई प्रवीण साध ने रैफरी व् जज की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्हें सम्मानित किया गया।

बीकानेर कूडो टीम के बीकानेर आगमन पर स्थानीय कूडोकाजो व परिवारजनों ने विजेता खिलाड़ियों को माला पहनाकर स्वागत किया।

कूडो बीकानेर के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार बिश्नोई , नगेंद्र सिंह शेखावत (उपाध्यक्ष) श्रीभगवान मारू (विधि सलाहकार), दिव्या डुमरा

ज्योतिप्रकाश रंगा, सुषमा राय, नीलम जौहरी, नरेंद अग्रवाल तथा स्थानीय मार्शल आर्टिस्टों ने बीकानेर टीम की सफलता पर बधाई दी।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गुरु मां सुरंजनाश्रीजी म.सा. की दूसरी पुण्यतिथि पर गुरु पद पूजन

बीकानेर। जप-तप-ध्यान-निष्ठा, साैम्यमूर्ति, सरलमन्ना, मातृहृदया, विचक्षणमणि गुरु मां सुरंजन…