डाक उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए 4 नवंबर को लगेगी डाक अदालत, सुबह 11 बजे से होगी सुनवाई

 

बीकानेर। डाक उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं लोक शिकायतों के त्वरित समाधान के उद्देश्य से डाक विभाग की ओर से 4 नवंबर 2026 को डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन प्रवर अधीक्षक डाकघर, बीकानेर मंडल के कार्यालय में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगा।

 

डाक अदालत में अधीक्षक डाकघर बीकानेर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनेंगे तथा उनके निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे। इसमें काउंटर सेवाओं, मनीऑर्डर, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, पार्सल एवं बीमाकृत वस्तुओं, स्पीड पोस्ट, मूल्य देय वस्तुओं तथा विदेशी डाक वस्तुओं से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई की जाएगी।

 

डाक विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपनी शिकायतों के आवेदन पत्र एवं लिफाफे पर स्पष्ट रूप से ‘डाक अदालत हेतु’ लिखकर भेजें, ताकि उनकी शिकायत को निर्धारित प्रक्रिया के तहत शामिल किया जा सके।

 

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए डाक अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने की व्यवस्था भी की गई है। इसके लिए गूगल मीट के लिंक https://meet.google.com/shj-hfgg-pga के माध्यम से ऑनलाइन भाग लिया जा सकता है। इसके अलावा उपभोक्ता निर्धारित समय पर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर भी अपनी शिकायत प्रस्तुत कर सकते हैं।

 

डाक विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनकर उनका प्रभावी समाधान करना और डाक सेवाओं के प्रति आमजन का विश्वास मजबूत करना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने बालक छात्रावास पहुंचकर विद्यार्थियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

  बीकानेर, 2 नवंबर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने जैसलमेर रोड स्थित डॉ. बी.आर. अम्ब…