प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं के लिए कैंसर जागरूकता सत्र 19 अक्टूबर को

बीकानेर। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट, बीकानेर द्वारा स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर जागरूकता सत्र आयोजित किया जाएगा। स्वर्गीय स्नेहलता व्यास की स्मृति में यह विशेष सत्र 19 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3 बजे ओल्ड सिटी, नया शहर क्षेत्र स्थित आरम्भ क्लासेज में होगा।

 

सत्र में आचार्य तुलसी कैंसर अस्पताल एवं अनुसन्धान केंद्र, पीबीएम अस्पताल, बीकानेर के कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. पंकज टांटिया विशेष व्याख्यान देंगे। आयोजन के माध्यम से छात्राओं को स्तन एवं सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

 

कार्यक्रम में आरम्भ क्लासेज के निदेशक विमल स्वामी, जीके गुरु अमित सोनी, स्नेहलता व्यास मेमोरियल ट्रस्ट के संरक्षक किशन व्यास तथा ट्रस्ट के सचिव एवं लोकराग फाउंडेशन के निदेशक विनय थानवी का विशेष सहयोग रहेगा।

 

यह आयोजन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटी छात्राओं के बीच स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सामाजिक पहल है। शिक्षा के साथ स्वास्थ्य के प्रति सजगता का संदेश देने वाला यह सत्र विशेष रूप से छात्राओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया जा रहा है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिले को टीबी और नशा मुक्त बनाने की दिशा में हों सतत और समन्वित प्रयास – राज्यपाल श्री बागडे

  बीकानेर, 16 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि बीकानेर जिले को टीबी मुक्…