वार्ड की सेवा को बनाया संकल्प, सुबह 7 बजे से सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग में जुटे पार्षद शंकर तंवर

बीकानेर। नगर निगम के वार्ड 68 में पार्षद शंकर तंवर ने वार्डवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से पार्षद सेवा केंद्र की स्थापना की है। इस पहल के माध्यम से वार्ड की समस्याओं पर निगरानी रखने और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

पार्षद शंकर तंवर सुबह 7 बजे से ही सफाई व्यवस्था को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। वे सफाई कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर नियमित सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही वार्ड की स्वच्छता व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वार्ड में आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों को देखते हुए आयोजन स्थलों पर विशेष सफाई करवाई जा रही है तथा स्वयं मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया जा रहा है।

 

दीपावली के त्योहार को देखते हुए वार्ड की स्ट्रीट लाइटों को चालू करवाने और नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि त्योहार के दौरान वार्डवासियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण मिल सके।

 

वार्डवासियों की सेवा ही प्राथमिकता

 

पार्षद शंकर तंवर ने कहा कि वार्डवासियों ने उन्हें अपनी सेवा और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में वार्ड की साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वार्डवासियों की सेवा के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

 

पार्षद सेवा केंद्र की स्थापना और सफाई व्यवस्था पर नियमित निगरानी की यह पहल वार्ड में जनसमस्याओं के समाधान तथा स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

जिले को टीबी और नशा मुक्त बनाने की दिशा में हों सतत और समन्वित प्रयास – राज्यपाल श्री बागडे

  बीकानेर, 16 अक्टूबर। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे ने कहा कि बीकानेर जिले को टीबी मुक्…