समंदसर जीएसएस पर दो 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति, विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के सतत प्रयास लाए रंग

Description of image

बीकानेर, 6 अगस्त।श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समंदसर गांव की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के निरंतर प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोधपुर डिस्कॉम) ने 33/11 केवी समंदसर जीएसएस पर स्थापित 2×3.15 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मरों को बढ़ाकर 2×5 एमवीए किए जाने की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है।

 

विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने बताया कि समंदसर क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे विद्युत भार, कृषि कनेक्शनों की संख्या तथा ग्रामीण उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं को देखते हुए ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में उन्होंने ऊर्जा विभाग एवं जोधपुर डिस्कॉम के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष लगातार प्रभावी पैरवी की, जिसके परिणामस्वरूप यह महत्वपूर्ण स्वीकृति प्राप्त हुई।

 

उन्होंने बताया कि दो नए 5 एमवीए क्षमता के पावर ट्रांसफार्मर स्थापित होने से समंदसर गांव सहित आसपास के कृषि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पहले की अपेक्षा अधिक सुदृढ़, विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण होगी। इससे ओवरलोडिंग की समस्या में उल्लेखनीय कमी आएगी, वोल्टेज में सुधार होगा तथा किसानों को सिंचाई के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही घरेलू एवं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली सेवा का लाभ प्राप्त होगा।

 

विधायक श्री सारस्वत ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासनिक स्वीकृति मिलने के बाद विभाग आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर कार्य प्रारंभ करेगा, जिससे क्षेत्रवासियों को जल्द ही इस सुविधा का लाभ मिल सके।

 

इस महत्वपूर्ण स्वीकृति पर विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा, ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर तथा जोधपुर डिस्कॉम के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को निरंतर गति दे रही है। उन्होंने कहा कि समंदसर जीएसएस का यह उन्नयन क्षेत्र की वर्तमान आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की बढ़ती विद्युत मांग को भी पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस स्वीकृति की सूचना मिलते ही समंदसर एवं आसपास के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा इसे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर NSUI का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

नोखा, 6 अगस्त। राजस्थान में छात्रसंघ चुनाव बहाल कराने की मांग को लेकर गुरुवार को नोखा स्थि…