रणजीतपुरा पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

Description of image

 

बीकानेर, 28 जुलाई। बीकानेर जिले की रणजीतपुरा थाना पुलिस ने खेत से मोटर, केबल और स्टार्टर चोरी के मामले का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 जून 2026 को परिवादी चेतनराम पुत्र समाराम मेघवाल, निवासी चक 7 आरएसएम, तहसील बज्जू ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 21 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से 3 एचपी की मोटर, केबल और स्टार्टर चोरी कर ले गए। इस संबंध में रणजीतपुरा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा (आरपीएस) और वृत्ताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह (आरपीएस) के सुपरविजन में थानाधिकारी जगदीश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

जांच के दौरान मुखबिर तंत्र, तकनीकी साक्ष्यों एवं परंपरागत पुलिस कार्यप्रणाली की सहायता से आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद पुलिस ने सुरेन्द्र सिंह पुत्र हनुमान सिंह (26 वर्ष), निवासी छील कश्मीर, थाना रणजीतपुरा तथा चन्द्रवीर सिंह उर्फ पप्पू पुत्र दींम सिंह (43 वर्ष), निवासी 14 डीओबीबी गोकुल, थाना रणजीतपुरा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में चोरी की वारदात का खुलासा होने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई 3 एचपी की मोटर, केबल और स्टार्टर बरामद कर जब्त कर लिए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम

इस कार्रवाई में थानाधिकारी जगदीश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक आनंद सिंह, कांस्टेबल मोडाराम तथा कांस्टेबल मोहताराम की विशेष भूमिका रही।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 : जिला निर्वाचन अधिकारी ने गठित किए 24 प्रकोष्ठ, प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त

  बीकानेर, 28 जुलाई। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 की प्रारम्भिक तैयारियों और निर्वाचन सम…