बीकानेर में नशे पर बड़ा प्रहार, 10 किलो 555 ग्राम डोडा पोस्त बरामद

Description of image

बीकानेर, 29 जुलाई। बीकानेर रेंज में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत थाना नयाशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 किलो 555 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों मामलों में अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर जांच संबंधित थानों को सौंपी है।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओमप्रकाश (आईपीएस) तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (आईपीएस) के निर्देशन में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ (आरपीएस) एवं वृत्ताधिकारी नगर अनुज दलाल (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना नयाशहर प्रभारी सूरजीत कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र एवं गोपनीय सूचना के आधार पर संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी। इसी क्रम में तीन अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए अवैध डोडा पोस्त छिलका बरामद किया गया।

पहली कार्रवाई

गणेश फील्ड क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने श्रवण कुमार जाट (33 वर्ष) निवासी मुरलीधर व्यास नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 420 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। मामले की जांच पुलिस थाना मुक्ताप्रसाद नगर को सौंपी गई है।

दूसरी कार्रवाई

संसोलाव तालाब क्षेत्र में पुलिस ने इंद्रपाल बिश्नोई (28 वर्ष) निवासी जंभेश्वर नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 किलो 535 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। इस प्रकरण की जांच कोटगेट थाना पुलिस कर रही है।

तीसरी कार्रवाई

भैरू कुटिया के पास गणेश फील्ड क्षेत्र में पुलिस ने प्रेमसुख (42 वर्ष) निवासी जंभेश्वर नगर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। मामले की जांच कोतवाली थाना पुलिस को सौंपी गई है।

तीनों मामलों में कुल 10 किलो 555 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलका जब्त किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी मादक पदार्थ कहां से लाते थे और इसकी आपूर्ति किन-किन क्षेत्रों में करते थे।

इस कार्रवाई में थाना नयाशहर के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की विशेष भूमिका रही। टीम में थाना प्रभारी सूरजीत कुमार, उपनिरीक्षक राकेश गोदारा, हरपाल सिंह, मंजीत कौर सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। पुलिस मुख्यालय ने टीम की सराहना करते हुए अभियान को आगे भी इसी प्रभावशीलता के साथ जारी रखने के निर्देश दिए हैं।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

टैक्सी किराए पर लेकर सुनसान स्टेट हाईवे पर लूट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर, 29 जुलाई। पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा गंभीर अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों के वि…