पंचायत आम चुनाव 2026: पेड न्यूज पर निगरानी के लिए मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण

बीकानेर, 14 अक्टूबर। पंचायत आम चुनाव 2026 के मद्देनजर पेड न्यूज पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय परिसर में मीडिया प्रकोष्ठ के कार्मिकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ वाई.बी. माथुर, श्री सुरेन्द्र राठी एवं प्रोफेसर श्री विपिन सैनी ने कार्मिकों को पेड न्यूज की पहचान, निगरानी तथा निर्वाचन के दौरान मीडिया में प्रकाशित एवं प्रसारित समाचारों के परीक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

 

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के प्रभारी उपनिदेशक श्री हरि शंकर आचार्य ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं सोशल मीडिया पर पेड न्यूज की निगरानी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर प्रसारित होने वाली चुनाव संबंधी सामग्री पर सतर्कता से नजर रखने तथा संदिग्ध समाचारों का नियमानुसार परीक्षण करने के महत्व पर प्रकाश डाला।

 

जिला स्तरीय मीडिया मॉनिटरिंग कमेटी के सदस्य सचिव एवं जनसंपर्क अधिकारी श्री सुरेश बिश्नोई ने भी पेड न्यूज से संबंधित प्रावधानों एवं निगरानी प्रक्रिया की जानकारी दी। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान मीडिया में प्रकाशित और प्रसारित होने वाली सामग्री पर सतत निगरानी रखने तथा पेड न्यूज के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक जनसंपर्क अधिकारी श्रीमती निकिता भाटी सहित मीडिया प्रकोष्ठ के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री बृजेन्द्र सिंह, वरिष्ठ सहायक श्री परम नाथ सिद्ध, कनिष्ठ सहायक श्री हेमराज बिजारणिया एवं श्री राकेश डुकिया तथा कंप्यूटर ऑपरेटर श्री सोनू कच्छावा सहित कार्यालय के अन्य कर्मियों ने भी सहभागिता की।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पंचायत राज आम चुनाव : प्रशिक्षण में अनुपस्थित 5 कार्मिकों को नोटिस

बीकानेर, 14 अक्टूबर। पंचायत राज आम चुनाव-2026 के तहत पीआरओ और पीओ प्रथम प्रशिक्षण में अनुप…