
बीकानेर, 5 अगस्त। बीकानेर पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने तीन वर्षों से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस महानिरीक्षक, बीकानेर रेंज ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा आईपीएस तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस के निर्देशन एवं नगर वृत्ताधिकारी अनुज डाल आरपीएस के सुपरविजन में थाना प्रभारी सविता डाल के नेतृत्व में गठित टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने लगातार पीछा करते हुए और पारंपरिक पुलिस कार्ययोजना के तहत आर्म्स एक्ट के प्रकरण संख्या 74/2020 में पिछले तीन वर्षों से न्यायालय से फरार स्थायी वारंटी मुकेश मेघवाल (24 वर्ष) पुत्र किशनलाल, निवासी गली नंबर 1, रामपुरा बस्ती, थाना मुक्ताप्रसाद नगर, हाल अमरपुरा बास, भीनासर, थाना गंगाशहर, बीकानेर को 4 अगस्त 2026 को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से प्राप्त आदेश के अनुसार उसे केंद्रीय कारागृह, बीकानेर भेज दिया गया।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी सविता डाल एवं सहायक उप निरीक्षक गणेशाराम शामिल रहे।