अजमेर-अमृतसर- अजमेर एवं अमृतसर-बीकानेर-अमृतसर रेलसेवाओं का नानकसर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव

Description of image

रेलवे द्वारा श्री बाबा नन्द सिंह जी गुरूद्वारा साहिब नानकसर की बरसी समागम के आयोजन पर यात्रियों की सुविधा हेतु अजमेर-अमृतसर- अजमेर एवं अमृतसर-बीकानेर-अमृतसर रेलसेवाओं का दिनांक 25.08.26 से 29.08.26 तक नानकसर स्टेशन पर अस्थाई ठहराव दिया जा रहा है।

 

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार:-

 

1. गाडी संख्या 19611, अजमेर-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 28.08.26 को नानकसर स्टेशन पर 09.43 बजे आगमन एवं 09.45 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 19612, अमृतसर-अजमेर रेलसेवा दिनांक 25.08.26 व 27.08.26 को नानकसर स्टेशन पर 16.40 बजे आगमन एवं 16.42 बजे प्रस्थान करेगी।

 

2. गाडी संख्या 14720, अमृतसर-बीकानेर रेलसेवा दिनांक 28.08.26 को नानकसर स्टेशन पर 11.10 बजे आगमन एवं 11.12 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 14719, बीकानेर-अमृतसर रेलसेवा दिनांक 28.08.26 का नानकसर स्टेशन पर 02.40 बजे आगमन एवं 02.42 बजे प्रस्थान करेगी।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

कलाई पर राखी, मन में श्रेष्ठ संकल्प—ब्रह्माकुमारी बहनों ने दिया अनूठा संदेश

बीकानेर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुलगंज, बीकान…