तैयारियां पूर्ण, गांवों से शुरू हुई रवानगी, युवा होंगे ट्रॉमा के लिए होंगे एकजुट, क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह।

Description of image

श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर के निर्माण को तुरन्त शुरू करवाने की मांग पर आज पूरे क्षेत्रवासी एकजुट होंगे और क्षेत्र के युवा नेता हरिराम बाना के आह्वान पर सामूहिक रूप से आवाज बुलंद करेंगे। आयोजन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है एंव बड़ा पांडाल नेशनल हाइवे के किनारे सर्विस रोड पर लगाया गया है। हरिराम बाना ने बताया कि प्रशासन द्वारा आयोजन के ऐन-वक्त पर अनुमति निरस्त करने के आदेश निकाल कर भ्रांति फैलाने का काम किया है व इस अलोकतांत्रिक तानाशाही पूर्ण रवैये के कारण आमजन में गुस्सा ओर ज्यादा बढ़ गया है। क्षेत्र के हर गांव से युवा बड़ी संख्या में ट्रॉमा सेंटर शुरू, श्रीडूंगरगढ़ से बीकानेर हाइवे को 4 लेन करने की मांग बुलंद करने रवाना हो रहे है। आज श्रीडूंगरगढ़ इतिहास रचेगा व साबित करेगा कि क्षेत्रवासियों की जिंदगियां राजनैतिक मतभेदों से ऊपर है। बाना के आह्वान पर आयोजन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न दलों के नेता भी इस सामूहिक आवाज में शामिल होंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

समंदसर जीएसएस पर दो 5 एमवीए पावर ट्रांसफार्मरों की स्वीकृति, विधायक श्री ताराचंद सारस्वत के सतत प्रयास लाए रंग

बीकानेर, 6 अगस्त।श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के समंदसर गांव की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ…