बीकानेर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार एवं जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) बीकानेर के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग की अनुशंसा पर कांग्रेस के खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है।
खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष आशीष पाल पदावत ने भारत सरकार के ‘नवरत्न’ उपक्रम नेवेली लिग्नाइट परियोजना, बरसिंहसर से सेवानिवृत्त महाप्रबंधक अम्बाराम इणखिया को बीकानेर जिला (देहात) खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है।
जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि अम्बाराम इणखिया को खनन क्षेत्र का लंबा प्रशासनिक एवं तकनीकी अनुभव प्राप्त है। उनकी सक्रियता, अनुभव तथा संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति से बीकानेर देहात में खनन विकास एवं उत्थान प्रकोष्ठ को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बीकानेर जिला खनिज संपदा की दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला है। जिले में खनन क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों, व्यवसायियों एवं अन्य लोगों की विभिन्न समस्याएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं। ऐसे में इणखिया अपने अनुभव का उपयोग करते हुए खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान के लिए संगठनात्मक स्तर पर प्रयास करेंगे।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अम्बाराम इणखिया कांग्रेस पार्टी की रीति-नीति एवं विचारधारा को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करेंगे। वे खनन क्षेत्र से जुड़े लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को संगठन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
इणखिया की नियुक्ति की सूचना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने का क्रम जारी है। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और सक्रियता से प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी तथा खनन क्षेत्र से जुड़े मुद्दों को प्रभावी मंच प्राप्त होगा।
कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अम्बाराम इणखिया को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
खनन क्षेत्र का लंबा अनुभव रखने वाले इणखिया की नियुक्ति से प्रकोष्ठ को मिलेगी मजबूती, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी