
बीकानेर, 10 अगस्त। राज्य में सुदृढ़ कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं फरार तथा स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना नापासर द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से वांछित 01 स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज श्री ओमप्रकाश आईपीएस, जिला पुलिस अधीक्षक बीकानेर श्री मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आरपीएस एवं वृताधिकारी गंगाशहर श्री हिमांशु शर्मा आरपीएस के निकट सुपरविजन में थाना नापासर थानाधिकारी सुश्री कविता पुनिया के नेतृत्व में टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बस स्टैंड, नापासर के पास से स्थाई वारंटी भागीरथ पुत्र भीखाराम सहू, जाति जाट, उम्र 49 वर्ष, निवासी सुरतसिंहपुरा, थाना नापासर, जिला बीकानेर को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध एनआई एक्ट प्रकरण संख्या 02/जिला बीकानेर में माननीय विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जारी स्थाई वारंट लंबित था। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार स्थाई वारंटी:
भागीरथ पुत्र भीखाराम सहू, जाति जाट, उम्र 49 वर्ष, निवासी सुरतसिंहपुरा, थाना नापासर, जिला बीकानेर।
पुलिस टीम:
सुश्री कविता पुनिया, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना नापासर
श्री लिखमदास, हेड कांस्टेबल, पुलिस थाना नापासर
श्री सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल, पुलिस थाना नापासर
विशेष भूमिका: श्री सुरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल-2019।