बीकानेर। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने जोधपुर मंडल के आशापुरा गोमट एवं पोकरण रेलवे स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 89-ए पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित ब्लॉक को फिलहाल स्थगित कर दिया है। इसके चलते पूर्व में प्रभावित घोषित सात रेलसेवाओं का संचालन अब अपने निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार ही किया जाएगा।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, ब्लॉक स्थगित होने के कारण पूर्व में जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिन रेलसेवाओं को प्रभावित बताया गया था, वे अब सामान्य रूप से संचालित होंगी। इससे जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, साबरमती सहित विभिन्न क्षेत्रों के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
ये सात रेलसेवाएं चलेंगी निर्धारित समय पर
1. गाड़ी संख्या 74843 जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा 20 नवंबर 2026 को निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
2. गाड़ी संख्या 74844 जैसलमेर-भगत की कोठी रेलसेवा 20 नवंबर 2026 को निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
3. गाड़ी संख्या 20492 साबरमती-जैसलमेर रेलसेवा 19 नवंबर 2026 को निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
4. गाड़ी संख्या 14703 जैसलमेर-लालगढ़ रेलसेवा 20 नवंबर 2026 को निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
5. गाड़ी संख्या 14704 लालगढ़-जैसलमेर रेलसेवा 20 नवंबर 2026 को निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
6. गाड़ी संख्या 20491 जैसलमेर-साबरमती रेलसेवा 20 नवंबर 2026 को निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
7. गाड़ी संख्या 15014 काठगोदाम-जैसलमेर रेलसेवा 19 नवंबर 2026 को निर्धारित मार्ग एवं समय-सारणी के अनुसार संचालित होगी।
रेलवे द्वारा ब्लॉक स्थगित किए जाने के निर्णय से यात्रियों को संभावित असुविधा से राहत मिली है। अब उक्त सभी सातों रेलसेवाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संचालित होंगी।
