केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल 1 व 2 अगस्त को रहेंगे बीकानेर दौरे पर

Description of image

 

बीकानेर, 31 जुलाई। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल 1 एवं 2 अगस्त को बीकानेर जिले के दौरे पर रहेंगे। श्री मेघवाल 1 अगस्त को प्रातः 4.05 बजे बीकानेर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। प्रातः 9.30 बजे से स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के 40वें स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं बैठकों में शामिल होंगे तथा रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।

 

केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल 2 अगस्त को प्रातः 10.30 बजे श्रीडूंगरगढ़ में आर.ओ.बी. एण्ड आर.यू.बी. का शिलान्यास व जी.एस.एस. का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 12.30 बजे सोनियासर शिवदानसिंह में पी.एस.सी. के लोकार्पण, दोपहर 2.30 बजे उपनी में जी.एस.एस. लिखमीसर उत्तरादा सड़क नवीनीकरण, उपनी से पुन्दलसर सड़क व अटल प्रगति पथ बाना के शिलान्यास कार्यक्रम में, सायं 4 बजे बेनीसर में जी.एस.एस. हेमासर फांटा, नया सब स्टेशन व बेनीसर से दुलचासर सड़क का लोकार्पण, सायं 5.30 बजे डेलवा में जी.एस.एस., उप स्वास्थ्य केन्द्र, ट्यूबवैल, डेलवा-गुंसाईसर व गुंसाईसर बड़ा से थेह सड़क नवीनीकरण निर्माण, उप स्वास्थ्य केन्द्र धोलिया, लाधड़िया के लोकार्पण तथा सायं 7.30 बजे पुनरासर में पुनरासर से मणकरासर तक सड़क नवीनीकरण व राजपुरा-पुनरासर-सेरूणा-सावंतसर-राजेड़ू एकल लेन से दोहरी लेन सड़क के निर्माण व शिलान्यास के कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे इसी दिन रात्रि 10.30 बजे रेल मार्ग से बीकानेर से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय का 40वाँ स्थापना दिवस समारोह और डॉ. के. एन. नाग स्मृति व्याख्यानमाला आयोजित

बीकानेर, 1 अगस्त। राज्यपाल श्री हरि भाऊ बागडे ने कहा कि उच्च शैक्षणिक संस्थानों का दायित्व…