देशसेवा के साथ जीवनदान की मिसाल: BSF बीकानेर सेक्टर में 56 जवानों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Description of image

बीकानेर, 1 अक्टूबर 2026। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में सीमा सुरक्षा बल (BSF) बीकानेर सेक्टर की ओर से बीएसएफ मुख्यालय बीकानेर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन श्री अजय लूथरा, उपमहानिरीक्षक, बीकानेर सेक्टर के निर्देशन में किया गया।

 

रक्तदान शिविर में बीएसएफ मुख्यालय बीकानेर एवं 179वीं वाहिनी के अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों तथा जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान कुल 56 अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

 

शिविर का आयोजन श्री राजेंद्र कुमार गोदारा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीएसएफ एवं उनकी चिकित्सा टीम तथा डॉ. मदीहा अंजुम, पीबीएम अस्पताल बीकानेर की देखरेख में किया गया।

 

इस अवसर पर श्री राजेंद्र कुमार गोदारा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी बीएसएफ, श्री मंजीत कुमार, बैंक मैनेजर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इंस्पेक्टर जी. कमलेश कुमार, इंस्पेक्टर जी. दानाराम तथा इंस्पेक्टर प्रिया सिंह सहित अन्य अधिकारियों एवं जवानों ने भी रक्तदान किया।

 

शिविर को सफल बनाने में श्री नवीन मोहन शर्मा, कमांडेंट प्रशासन, क्षेत्रीय मुख्यालय बीकानेर का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन के माध्यम से बीएसएफ जवानों ने देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने के लिए सामाजिक सेवा और मानवता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

एमजीएसयू: नवनियुक्त कुलपति प्रो. नरसी राम विश्नोई व कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का निजी महाविद्यालयों द्वारा भव्य अभिनंदन

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU) के नवनियुक्त कुलपति प्रो. नरसी राम विश्नोई…