रेलवे स्टेशन पर यात्रियों ने रखे सुझाव और समस्याएं, वीरेन्द्र जोशी ने किया सीधा संवाद

 

श्रीगंगानगर। उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल की ओर से स्पेशल कैम्पेन 6.0 के तहत रविवार को श्रीगंगानगर रेलवे स्टेशन पर ‘रेल जन संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक वीरेन्द्र जोशी ने यात्रियों से सीधे बातचीत कर उनके यात्रा अनुभवों, सुझावों, अपेक्षाओं और समस्याओं की जानकारी ली।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य यात्रियों को अपनी समस्याएं और सुझाव सीधे रेल प्रशासन तक पहुंचाने का अवसर देना तथा यात्री सुविधाओं को और बेहतर बनाना रहा। संवाद के दौरान यात्रियों की बात सुनते हुए रेल सेवाओं में सुधार और समस्याओं के समाधान के लिए जनभागीदारी पर जोर दिया गया।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने यात्रियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए रेल मदद पोर्टल और हेल्पलाइन नंबर 139 का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन, ट्रेन और सर्कुलेटिंग एरिया में कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें तथा कचरे को उसके वर्गीकरण के अनुसार अलग-अलग पात्रों में डालकर स्वच्छता अभियान में सहयोग करें।

 

बीकानेर मंडल रेल प्रशासन के अनुसार, स्पेशल कैम्पेन 6.0 के अंतर्गत ‘रेल जन संवाद’ जैसी पहल का उद्देश्य यात्रियों की समस्याओं को समझना, सुविधाओं में निरंतर सुधार करना और रेल प्रशासन एवं यात्रियों के बीच संवाद को मजबूत बनाना है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

संडे ऑन साइकिल’ के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित

बीकानेर, 25 अक्टूबर। साइक्लिंग क्लब, बीकानेर द्वारा फिट इंडिया मूवमेंट के तहत रविवार को ‘स…