मदन लाल जाखड़ को मिली नई जिम्मेदारी, राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस के बीकानेर पश्चिम अध्यक्ष नियुक्त

बीकानेर, 24 अक्टूबर। राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में कदम उठाते हुए मदन लाल जाखड़ को बीकानेर पश्चिम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। मंच के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक के निर्देशानुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

 

प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद पारीक ने जाखड़ को नई जिम्मेदारी सौंपते हुए शीघ्र कार्यकारिणी गठित करने तथा संगठन को मजबूत बनाने के निर्देश दिए हैं। उनसे संगठन की गतिविधियों को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की अपेक्षा की गई है।

 

मदन लाल जाखड़ की नियुक्ति से बीकानेर पश्चिम क्षेत्र में राजीव गांधी विचार मंच कांग्रेस की संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने की दिशा में पहल की गई है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

बीकानेर में बनेगा परशुराम ज्ञानपीठ की तर्ज पर ‘प्रज्ञान भवन’, विप्र फाउंडेशन ने बनाई कार्ययोजना

बीकानेर, 24 अक्टूबर। विप्र फाउंडेशन, जोन-1बी, बीकानेर की संयुक्त संगठनात्मक बैठक शनिवार को…