एमजीएसयू की 46वीं BOM बैठक में कर्मचारी हितों पर अहम फैसले, कर्मचारी संघ ने जताया आभार

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित 46वीं प्रबंध मंडल (BOM) की बैठक में कर्मचारी हितों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन निर्णयों पर विश्वविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कुलगुरु एवं प्रबंध मंडल के सभी सदस्यों का आभार जताया।

 

कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट ने बताया कि बैठक में कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित मांगों पर सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। इनमें RGHS के तहत नियमानुसार मासिक कटौती का लाभ, नई नौकरी में जाने पर तीन माह का वेतन जमा करवाने की बाध्यता समाप्त करना तथा लंबे समय से पदोन्नति से वंचित कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने जैसे विषय शामिल हैं।

 

इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी करने वाले कर्मचारियों को फीस में 50 प्रतिशत की छूट देने, पदोन्नति में दो वर्ष की छूट का लाभ प्रदान करने तथा दीपावली पर्व पर कर्मचारियों को रेम्यूनरेशन देने के निर्णय भी शामिल हैं। कर्मचारी संघ के अनुसार, बैठक में इन विषयों के साथ अन्य कर्मचारी हितैषी मुद्दों पर भी निर्णय लिए गए।

 

श्रीकृष्ण जाट ने कहा कि विश्वविद्यालय के कोर कर्मचारी संस्थान की कार्यप्रणाली की रीढ़ हैं। कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने से उनका मनोबल बढ़ेगा और कार्य के प्रति उत्साह को प्रोत्साहन मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रबंध मंडल के अध्यक्ष एवं कुलगुरु सहित सभी सदस्यों ने कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता दिखाई है। इसके लिए सभी का जितना आभार व्यक्त किया जाए, कम है।

 

अंत में कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्रीकृष्ण जाट ने कुलगुरु एवं प्रबंध मंडल के समस्त सदस्यों का हृदय से धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विश्वास जताया कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय प्रशासन कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक दृष्टिकोण बनाए रखेगा।

 

— श्रीकृष्ण जाट

अध्यक्ष, कर्मचारी संघ

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

1930 पर बढ़ीं शिकायतें, ठगी की रकम में आई कमी; साइबर अपराधियों के खिलाफ बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी मुहिम

बीकानेर, 30 अक्टूबर। साइबर अपराधों की रोकथाम और ऑनलाइन ठगी के मामलों में आमजन को त्वरित रा…