जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने बालक छात्रावास पहुंचकर विद्यार्थियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

 

बीकानेर, 2 नवंबर। जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन ने जैसलमेर रोड स्थित डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय बालक छात्रावास का दौरा कर विद्यार्थियों की कुशलक्षेम पूछी और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने छात्रावास के सभी विद्यार्थियों को सेवा आश्रम के दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित दीयों के पैकेट भेंट किए।

 

जिला कलेक्टर श्री जैन ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, स्वास्थ्य और छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम और आपसी सहयोग का पर्व है। सेवा आश्रम के दिव्यांग बच्चों द्वारा तैयार किए गए दीयों को विद्यार्थियों को भेंट करने की पहल के माध्यम से उन्होंने संवेदनशीलता, आत्मनिर्भरता और सामाजिक समावेशिता का संदेश दिया।

 

उल्लेखनीय है कि जिला कलेक्टर श्री निशांत जैन के मार्गदर्शन में उन्नयन अभियान के तहत जिले के सभी सरकारी छात्रावासों के उन्नयन और सुदृढ़ीकरण की अनूठी पहल संचालित की जा रही है। इस अभियान के अंतर्गत विभिन्न सरकारी प्रशासनिक अधिकारियों को छात्रावासों की व्यवस्थाओं की निगरानी और विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अभियान का उद्देश्य छात्रावासों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आवश्यक सुविधाएं और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराना है।

 

इस अवसर पर आईएएस श्री मनु गर्ग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री मनोज कुमार गहलोत, प्रशासनिक अधिकारी श्री मुकेश भाटी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी श्री इनायत हुसैन, छात्रावास वार्डन श्री सुनील सहित छात्रावास के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

चुनावी मैदान में सरकारी कर्मचारियों की कथित सक्रियता पर AAP का हमला, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग 

  बीकानेर। पंचायत चुनाव में निष्पक्षता और चुनाव आचार संहिता के पालन को लेकर आम आदमी प…