क्रॉस कंट्री में MGSU की ऐतिहासिक छलांग, वंदना पटेल ने रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर गाड़ा सफलता का झंडा

 

बीकानेर। महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय (MGSU), बीकानेर की खिलाड़ी वंदना पटेल ने राष्ट्रीय खेल मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय के नाम ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज कराई है। बेंगलुरु विश्वविद्यालय में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता की 10 किलोमीटर स्पर्धा में वंदना पटेल ने रजत पदक जीतकर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि विश्वविद्यालय को इस स्पर्धा में पहली बार पदक दिलाने का गौरव भी हासिल किया।

 

वंदना की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता ने बीकानेर सहित पूरे राजस्थान को गौरवान्वित किया है। क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना विश्वविद्यालय के खेल इतिहास में एक नया अध्याय है।

 

उल्लेखनीय है कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय पिछले कई वर्षों से अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करता आ रहा है। राजस्थान के अन्य विश्वविद्यालयों के बीच भी MGSU ने पदक उपलब्धियों के दम पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल विधाओं में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं।

 

इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए वंदना पटेल ने 10 किलोमीटर क्रॉस कंट्री स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया। उनकी इस सफलता को विश्वविद्यालय की खेल उपलब्धियों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर माना जा रहा है।

 

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरसीराम बिश्नोई एवं यशपाल आहूजा ने वंदना पटेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छह दिन, छह संकल्प और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, IGNP की छात्राओं ने हरित दीपावली का जगाया अलख

  बीकानेर, 7 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार या किसी संस्था की नहीं,…