केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने नाल एयरफोर्स स्टेशन पर जवानों के साथ मनाई दीपावली

 

बीकानेर, 7 नवम्बर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने शनिवार को नाल एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात जवानों के साथ दीपावली का पर्व मनाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से सीमाओं की सुरक्षा के संकल्प के साथ आए जवानों के बीच दीपावली मनाना उनके लिए गर्व और सौभाग्य का विषय है।

 

श्री मेघवाल ने कहा कि सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और समर्पण के बल पर ही करोड़ों देशवासी अपने घरों में सुकून और उल्लास के साथ दीपावली मना पा रहे हैं। देश की सुरक्षा में तैनात जवानों का त्याग और समर्पण राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

इस दौरान उन्होंने वर्ष 1941 में नाल एयर फोर्स स्टेशन पर तैनात रहे प्रसिद्ध गजल गायक श्री जगजीत सिंह के पिता सरदार अमर सिंह धीमान के व्यक्तित्व एवं योगदान पर भी चर्चा की। साथ ही नाल एयर फोर्स स्टेशन पर उनकी स्मृति में ऑडिटोरियम बनाए जाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

 

इस अवसर पर एयर कमोडोर श्री अमित बुधवार सहित एयर फोर्स के अन्य अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

छह दिन, छह संकल्प और पर्यावरण संरक्षण का संदेश, IGNP की छात्राओं ने हरित दीपावली का जगाया अलख

  बीकानेर, 7 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी केवल सरकार या किसी संस्था की नहीं,…