बीकानेर, 9 नवंबर। नयाशहर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा गेट के पास देर रात जीप और बाइक की भिड़ंत में घायल हुए शिवम पुरोहित पुत्र श्री किशन पुरोहित को पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे स्वयं पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंच गए। उन्होंने वहां मौजूद चिकित्सकों से घायल शिवम पुरोहित की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
इस दौरान डॉ. कल्ला ने घायल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की स्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
उल्लेखनीय है कि शिवम पुरोहित एवं उनका परिवार डॉ. बी.डी. कल्ला के समर्थक बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही तड़के अस्पताल पहुंचकर घायल की कुशलक्षेम पूछने और परिजनों को संबल देने की उनकी इस पहल की चर्चा रही।
