राजगुरु स्वामी सोमेश्वरानंद भारती जी की 34वीं पुण्यतिथि पर बीकानेर में होगा पांच दिवसीय धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

 

बीकानेर। पूज्यपाद ब्रह्मलीन राजगुरु स्वामी सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज की 34वीं पुण्यतिथि के अवसर पर बीकानेर में पांच दिवसीय धार्मिक, आध्यात्मिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस विशेष अवसर पर दिनांक 12 नवंबर 2026 को निर्वाण पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर राजगुरु स्वामी विशोकानंद भारती जी महाराज जोधपुर से बीकानेर पधारेंगे।

 

पांच दिवसीय आयोजन के दौरान धर्म, संस्कृति, अध्यात्म एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को समर्पित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। कार्यक्रम की विशेष कड़ी के रूप में प्रथम कक्षा से लेकर एम.ए. स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन प्रतियोगिताओं में श्रीमद्भगवद्गीता, वेद, पुराण तथा श्रुति-स्मृतियों से संबंधित ज्ञान एवं विषयवस्तु को शामिल किया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में भारतीय सनातन संस्कृति, धार्मिक ग्रंथों एवं प्राचीन ज्ञान परंपरा के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है।

 

आयोजन के अंतर्गत गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौ-पूजन एवं संत सम्मेलन आयोजित होगा। वहीं आंवला नवमी के अवसर पर 18 नवंबर 2026 को विशेष वेदांत सम्मेलन एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संत-महात्माओं एवं श्रद्धालुओं की उपस्थिति में ब्रह्मलीन राजगुरु स्वामी सोमेश्वरानंद भारती जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।

 

यह पांच दिवसीय आयोजन धर्म, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति, गौ-संरक्षण एवं संस्कारों के प्रसार को समर्पित रहेगा।

 

इस पावन एवं आध्यात्मिक आयोजन में सभी धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं, विद्यार्थियों एवं शहरवासियों को सपरिवार एवं सपरिजन सादर आमंत्रित किया गया है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए एसकेआरएयू की टीम रवाना

  बीकानेर,11 नवंबर । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम पश्चिम…