बीकानेर,11 नवंबर । स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की कबड्डी टीम पश्चिमी क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए बुधवार को सागर रवाना हुई। खेल सचिव डॉ अरविन्द कुमार झाझडिया ने बताया कि मध्य प्रदेश के सागर में यह प्रतियोगिता 13 से 18 नवंबर तक आयोजित की जाएगी, इसमें भी स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय की कबड्डी की12 सदस्य टीम भाग लेगी। टीम मैनेजर राहुल मीणा दल के साथ होंगे।
