नोखा पुलिस का जुए के अड्डे पर बड़ा एक्शन, ताश के पत्तों पर दांव लगा रहे सात जुआरी गिरफ्तार, 66,490 रुपये नकद बरामद

 

बीकानेर/नोखा। नोखा पुलिस ने जुए के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66 हजार 490 रुपये की जुआ राशि और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महानिरीक्षक पुलिस बीकानेर रेंज बीकानेर ओमप्रकाश आईपीएस एवं पुलिस अधीक्षक बीकानेर मृदुल कच्छावा आईपीएस के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी नोखा जर्नैल सिंह आरपीएस के निकट सुपरविजन में जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

 

इसी क्रम में नोखा थानाधिकारी गोविन्दसिंह पुनि को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि दासनुड़ी रोही क्षेत्र में खेत जालमसिंह रोही में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर थानाधिकारी के निर्देशानुसार उपनिरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस को वहां सात व्यक्ति जुआ खेलते हुए मिले, जिन्हें मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

 

ये सात आरोपी हुए गिरफ्तार

 

1. रमेश पुत्र शिवनारायण, निवासी तालरिया बास, कासीसार।

2. ओमप्रकाश पुत्र टीकूराम, निवासी मोहनपुरा, नोखा।

3. श्यामसुन्दर पुत्र गोपीकिशन, निवासी मोहनपुरा, नोखा।

4. सुरेन्द्र सोनी पुत्र बंशीलाल, निवासी काठी पेट्रोल पंप के पीछे, नोखा।

5. गौरीशंकर पुत्र बंशीलाल, निवासी उड़सर, थाना जसरासर।

6. मुकेश पुत्र सुखराम, निवासी मोहनपुरा, नोखा।

7. घनश्याम पुत्र झुमरलाल, निवासी कटला चौक, नोखा।

 

66,490 रुपये और ताश के 52 पत्ते जब्त

 

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 66,490 रुपये की जुआ राशि एवं ताश के 52 पत्ते बरामद कर जब्त किए हैं। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

 

इनकी रही कार्रवाई में अहम भूमिका

 

पुलिस कार्रवाई में थानाधिकारी गोविन्दसिंह पुनि, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, सहायक उपनिरीक्षक नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल डूंगरराम तथा कांस्टेबल पवनसिंह, महेन्द्र और संजय शामिल रहे। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अशोक कुमार की विशेष भूमिका रही।

 

 

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

अवैध धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार; शांति भंग के आरोपी पर भी कार्रवाई

  बीकानेर/पांचू। आगामी पंचायतीराज चुनाव 2026 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने एवं क…