मरहूम इकरामुद्दीन की याद में ASG आई हॉस्पिटल का सेवा अभियान, 71 मरीजों की जांच; 15 में मोतियाबिंद की पहचान

 

बीकानेर। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा की भावना को समर्पित मरहूम इकरामुद्दीन (अकरम भाई नागौरी), पूर्व प्रदेश सचिव ओबीसी प्रकोष्ठ की स्मृति में निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई। इस दौरान कुल 71 मरीजों को निःशुल्क नेत्र जांच, चिकित्सकीय परामर्श और दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाई गई। जांच के दौरान 15 मरीजों में मोतियाबिंद की पहचान हुई, जिन्हें आगे के उपचार एवं ऑपरेशन के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।

 

शिविर का आयोजन ASG Eye Hospital के सहयोग से सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक ऋषभ ऑप्टिकल, हैदरी मस्जिद के पास, गोपेश्वर बस्ती, गंगाशहर में किया गया। अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने मरीजों की आंखों की बारीकी से जांच कर उन्हें उचित चिकित्सकीय सलाह दी।

 

शिविर में ASG Eye Hospital की ओर से आनंद व्यास, सादिक हुसैन, प्रवीण खत्री एवं हरेंद्र गोयल सहित टीम के अन्य सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।

 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर अनिल कल्ला उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में पूर्व महापौर हाजी मकसूद अहमद, पूर्व उप महापौर हाजी हारून राठौड़, अकबर खादी, दिलीप बांठिया, प्रधानाचार्य मोहम्मद मूसा, पीबीएम से अब्दुल वाहिद, पूर्व महासचिव डीसीसी अनवर अजमेरी, इरशाद अली गौरी, पार्षद शिव कुमार प्रजापत, पार्षद अतीक अहमद, पार्षद रिजवान खन्ना एवं जाकिर नागौरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना समाज के प्रति सराहनीय जिम्मेदारी है। उन्होंने आयोजक इस्लामुद्दीन एवं पूरी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की।

 

शिविर के सफल आयोजन में अनवर अजमेरी, उमर फारूक रंगरेज, इकबाल नेताजी, वाजिद कबाड़ी, सलमान खाती, मोहम्मद मूसा, आसिफ नागौरी, यासीन इंदौरी, इमरान इंजीनियर, यूनुस अली घोसी, मोहम्मद जहीर, आशिफ दाउदी, सलीम नागोरी, मोइन नागोरी, बरकत रंगरेज, मेहबूब रंगरेज, समीर ऑप्टिकल, शमशाद अली, उद्दीन लोहार एवं अब्दुल रशीद सहित पूरी टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

 

अंत में आयोजक इस्लामुद्दीन (असलम नागौरी), प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक कांग्रेस ने ASG Eye Hospital की विशेषज्ञ टीम, सभी कार्यकर्ताओं, अतिथियों एवं शिविर में पहुंचे मरीजों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मरहूम इकरामुद्दीन की स्मृति में आयोजित यह शिविर जरूरतमंदों की सेवा और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का एक छोटा सा प्रयास है।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गोपाष्टमी पर गौसेवा और भक्ति का संगम, संतों के सानिध्य में गूंजे गौमाता के जयकारे

  बीकानेर, 17 नवम्बर। गोपाष्टमी महापर्व के अवसर पर श्री गंगा जुबिली पिंजरा पोल गौशाला…