गोपाष्टमी पर गौमाता को 56 प्रकार की सब्जियों का छप्पन भोग, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ पूजन

 

बीकानेर। गोपाष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर श्री श्याम आशीष गौशाला संस्थान, ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम संस्था के तत्वावधान में श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ धार्मिक आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौमाता को 56 प्रकार की विभिन्न सब्जियों से तैयार छप्पन भोग अर्पित किया गया। गौमाता के प्रति श्रद्धा और सेवा भाव से आयोजित इस अनूठे आयोजन में बड़ी संख्या में गोभक्तों ने भाग लिया।

 

गोवत्स आशुतोष महाराज ने बताया कि गोपाष्टमी के अवसर पर गौशाला परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गौमाता का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया तथा आरती कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की गई। 56 प्रकार की सब्जियों का छप्पन भोग गौमाता को अर्पित कर श्रद्धालुओं ने धर्मलाभ प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम में ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम सागर के अधिष्ठाता परम पूज्य दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज का आशीर्वचन एवं संबोधन हुआ। वहीं परम पूज्य गोवत्स श्री आशीष जी महाराज ने संकीर्तन के माध्यम से भक्तिमय वातावरण बनाया।

 

गोवत्स पंडित राहुल शास्त्री एवं गोवत्स पंडित देवदत्त शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन संपन्न करवाया। इस दौरान श्रीलाल जी पुरोहित सहित बड़ी संख्या में गोभक्त एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। पूरा गौशाला परिसर जय गोमाता के जयकारों और भक्ति भावना से गुंजायमान रहा।

Spread the love
Load More Related Articles
Load More By sachrajasthan
Load More In Uncategorized
Comments are closed.

Check Also

गोपाष्टमी पर गौसेवा और भक्ति का संगम, संतों के सानिध्य में गूंजे गौमाता के जयकारे

  बीकानेर, 17 नवम्बर। गोपाष्टमी महापर्व के अवसर पर श्री गंगा जुबिली पिंजरा पोल गौशाला…