बीकानेर, 21 नवंबर। कुलगुरु डॉ. राजेंद्र बाबू दुबे ने राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्री हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, शैक्षणिक गतिविधियों एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यों की जानकारी राज्यपाल को दी।
भेंट के दौरान कुलगुरु डॉ. दुबे ने स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में आगामी 15 एवं 16 दिसंबर को आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में सहभागिता के लिए राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे को आमंत्रित किया।
राज्यपाल ने विश्वविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी लेते हुए शैक्षणिक और अन्य कार्यों पर चर्चा की। मुलाकात के दौरान विश्वविद्यालय की गतिविधियों तथा आगामी आयोजन को लेकर भी संवाद हुआ।
